भा क पा का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन 25 में को----- कौशल शर्मा राज्य कार्यकारिणी सदस्य

पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग



ग्वालियर   पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई 26 को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन कर स्थानीय जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। भाकपा ने पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य कार्यालय शाकिर सदन 5 पटेल नगर भोपाल में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तत्संबंधी निर्णय लिया गया। भारत में गरीबी ,बेरोजगारी ,महंगाई से त्रस्त जनता पर पेट्रोल , डीजल और सांची दूध की कीमतों की वृद्धि का भार डालना अनुचित है। पेट्रोल, डीजल की कीमत में भारी वृद्धि के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं। रूस द्वारा भारत को सस्ती दरों पर तेल प्रदान करने के प्रस्ताव को भारत सरकार अनदेखा कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव के कारण रूस से सस्ती दरों पर तेल का आयात बाधित हुआ है। इसी तरह भारत अपने पारंपरिक मित्र देश ईरान के साथ युद्ध के संकट के समय खुलकर सामने नहीं आया। यह भी ट्रम्प द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव डालने के कारण हुआ । ईरान से भी तेल की नियमित आपूर्ति बाधित हुई है। इसका दुष्परिणाम पेट्रोलियम पदार्थों की भारी मूल्य वृद्धि के रूप में सामने आया है। इस तेल संकट के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिम्मेदार हैं। भारत से कम विकासशील देशों में अभी भी भारत से सस्ती दरों पर पेट्रोल और डीजल का प्रदाय हो रहा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों पर सर्वाधिक लगभग 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। इस कारण जनता महंगा पेट्रोल , डीजल और रसोई गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर है। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य आगामी 25 मई 26 को मध्य प्रदेश के सभी जिला कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों पर मध्य प्रदेश सरकार का टैक्स कम करने की मांग की जाएगी ताकि जनता को आंशिक राहत मिल सके । ज्ञापन में सांची दूध की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की भी मांग की जाएगी ।" 

posted by Admin
52

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->