स्काउट गाइड व पत्रकारों का स्वच्छता अभियान 20 मई को सुबह 6.30 बजे

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर में 20 मई को प्रातः 6.30 बजे भारत स्काउट गाइड के स्काउटस, गाइडर एवं पत्रकार स्वच्छता अभियान चलायेंगे। यह स्वच्छता अभियान पड़ाव के शास्त्री ब्रिज व नये ओव्हर ब्रिज पर चलाया जायेगा।
भारत स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर व पूर्व निगम सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, सहायक जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल, जिला सचिव सुरेन्द्र भदौरिया, एएचओसी शंकर सिंह सहित प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रेस क्लब के महासचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम आयुक्त संघप्रिय व अपर आयुक्त प्रतीक राव द्वारा स्वच्छता के लिये किये जा रहे प्रयासों में स्काउट गाइड एवं पत्रकार साथी भी लगातार भागीदारी कर रहे हैं। इसी के तहत 20 मई को सुबह 6.30 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसमे पड़ाव क्षेत्र के दोनों ओव्हर ब्रिज पर सफाई की जायेगी। इससे पहले सभी साथी पड़ाव शास्त्री प्रतिमापर एकत्र होंगे और स्वच्छता की शपथ भी लेंगे। भारत स्काउट गाइड के सहायक जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल ने सभी स्काउट गाइड सदस्यों, पत्रकारों, सामाजिक व समाजसेवी संगठनों से इस स्वच्छ अभियान में शामिल होने का आव्हान किया है। 

posted by Admin
47

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->