समर कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियां कराई
ग्वालियर। शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में तीसरे दिवस बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियां कराई गई। इस दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों, सजावटी सामग्री एवं विभिन्न कलात्मक वस्तुओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें 55 बच्चो ने भाग लिया।
प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को पेपर क्राफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, सजावटी वस्तुएँ बनाने तथा रंग संयोजन की तकनीकों की जानकारी दी गई, बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार की। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करना एवं अवकाश के समय को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ना हैं। समर कैंप के माध्यम से बच्चों सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर भी मिल रहा है। कार्यक्रम मे पूजा साहू (ग्रंथपाल), अनीता औड़िया, मोनिका गोडिया, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, कमल चामड़िया, सनत कुमार पाठक, पुष्पा चौबे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।