भगवान चित्रगुप्त को साक्षी मानकर चित्रांशों ने ईंधन बचाने की ली शपथ

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त जी को साक्षी मानकर कायस्थ बंधुओं ने पूरे विश्व में व्याप्त वैश्विक क्राइसिस को देखते हुए ईंधन बचाने या कम से कम उपयोग कर देश की समृद्धि में योगदान देने की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित थे।
भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में कायस्थ बंधुओं ने एकत्रित होकर पूरे विश्व में व्याप्त वैश्विक क्राइसिस को देखते हुए ईंधन बचाने या कम से कम उपयोग कर अपना योगदान देश की समृद्धि में देने की शपथ ली। साथ मई माह में जिन भी कायस्थ बंधुओं का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ थी उनको शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राम धुन, भगवान श्री चित्रगुप्त चालीसा, हनुमान चालीसा, हवन पूजन, शुभकामना आशीर्वाद समारोह के तत्पश्चात भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ, आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार खरे, श्याम श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, देवशरण श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, मिलिंद श्रीवास्तव सहित एक सैंकड़ा से अधिक चित्रांश बंधु मौजूद रहें।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->