राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर ने सौंपी प्रारूप मतदाता सूची

ग्वालियर  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में भी नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2026 प्रचलन में है। राजनैतिक दल अपने-अपने मतदाता एजेंट नियुक्त करें। साथ ही प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने दावे-आपत्तियां दर्ज कराएं, जिससे इनका निराकरण कर शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जाती हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह बात कही गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगणों को नगरीय निकायों की प्रारूप मतदाता सूची के एक – एक सेट भी प्रदान किए। 
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची को अद्यतन करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नए मतदाताओं के नाम जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करना है। अभियान के अंतर्गत 15 मई से 25 मई तक मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र नागरिक नए नाम जुड़वाने, नाम हटवाने एवं संशोधन संबंधी आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि वे अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर आवेदन प्रस्तुत करें।  बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->