खाटूश्यामजीः भक्तों के लिये जरूरी सूचना, इतने घंटे बंद रहेंगे दर्शन
सीकर। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के लिये जरूरी सूचना जारी की गई है। इस सूचना में बताया गया है कि श्री श्याम प्रभू की विशेष सेवा पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभू के दर्शन आगामी 19 मई को रात्रि 10 बजे से 20 मई को सायं 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्यामजी सीकर ने भक्तों से इस दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग बनाये रखने की अपील की हैं।