पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 17 मई रविवार को ग्वालियर आएंगे। श्री सिंह का कांग्रेसी ग्वालियर आगमन पर प्रातः 6ः48 बजे रेल्वे स्टेशन पहुंचकर स्वागत करेंगे। 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 11 बजे मोहब्बत की दुकान सामाजिक संगठन के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम हस्सू-हद्दू सभागार, रामाजी का पुरा ए.बी. रोड में आयोजित किया गया है। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रख्यात अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा द्वारा प्रस्तुत नाट्य “हमारे राम” कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर जीवाजी विश्वविद्यालय में सहभागिता करेंगे। श्री सिंह सायं 5ः30 बजे वीर सिंह तोमर के सुपुत्र चि. मानवेन्द्र के विवाह अवसर पर तानसेन नगर, हजीरा स्थित निज निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं देंगे। सायं 6 बजे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सायं 6ः30 बजे विनय भदौरिया के निवास न्यू कॉलोनी पर सौजन्य भेंट हेतु पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का रात्रि विश्राम ग्वालियर में रहेगा।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->