अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने सफाई मित्रों से किया संवाद, फ्रूटी और ग्लूकोज का किया वितरण

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से “सफाई मित्र स्वच्छता संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोन 4 एवं 5 के अंतर्गत कांच मिल स्थित बिस्मिल भवन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सफाई मित्रों से संवाद कर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी। इस अवसर पर सफाई मित्रों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया तथा उन्हें फ्रूटी और ग्लूकोज वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्र अधिकारी रामसेवक शाक्य, स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम व्यवस्था में जोनल एवं वार्ड अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। इनमें रवि करोसिया, जीवन यादव, प्रमोद करोसिया, मुकेश चौधरी, आकाश करोसिया, उमेश धोरे, बंटी गौहर, सहायक भोला, धीरज छात्रे, भगवान दास सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->