sandhyadesh

डा. जमाल अवतारी पुरूष, बच्ची के दिल का आपरेशन निशुल्क कर दिया

ग्वालियर। देश के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ व जीबी पंत अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग प्रमुख डा. युसूफ जमाल वास्तव में एक अवतारी पुरूष है। मंगलवार को उन्होंने ग्वालियर की एक बच्ची को जीवनदान दिया। 12 वर्षीय बच्ची के दिल में छेद था और उसके पिता का आपरेशन 10 लाख रूपये का खर्चा उठाने की स्थिति में नहीं थे। 
जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेस में कार्यरत एक कर्मचारी बृजकिशोर शर्मा की 12 वर्षीय बच्ची के दिल में छेद था जिस कारण बच्ची की जान पर संकट बना हुआ था। गत दिवस चेंबर आफ कामर्स के सदस्य व समाजसेवी संजीव अग्रवाल कुक्कू ने ग्वालियर आये डा. जमाल को बच्ची की जांच रिपोर्ट दिखाकर उसका परीक्षण भी कराया। ग्वालियर में दिल के छेद के आपरेशन के 7 से 10 लाख रूपये का खर्च चिकित्सकों ने बताया था। 
लेकिन कुक्कू की पैरवी पर डा. जमाल ने बृजकिशोर शर्मा को बच्ची को लेकर जीबी पंत हास्पीटल दिल्ली लेकर आने को कहा। जहां आज डा. जमाल ने बच्ची का आपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया और आपरेशन खर्च भी नहीं लिया। चेंबर आफ कामर्स के नेता संजीव अग्रवाल कुक्कू ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि आपरेशन के बाद बच्ची अब सकुशल है। उन्होंने कहा कि डा. जमाल वास्तव में धरती पर देवपुरूष हैं। 

posted by Admin
88

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->