sandhyadesh

झांसी मंडल में ग्रीष्मकालीन भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष कार्ययोजना लागू

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा ग्रीष्मकालीन भीड़ को सुव्यवस्थित एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष योजना लागू की गई है। 5 से 31 MAY 2026 तक मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को कम करना तथा सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करना है।
इस योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर भीड़ एवं कतार प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा। अनारक्षित टिकटों की बुकिंग हेतु अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी तथा जलापूर्ति, वाटर कूलर एवं वेंडिंग मशीनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आरक्षण काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती, अतिरिक्त काउंटर खोलने तथा छुट्टियों के दौरान भी समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु सार्वजनिक उद्घोषणाओं को प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, विशेष ट्रेनों एवं अतिरिक्त कोचों का संचालन किया जाएगा जिससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम किया जा सके। स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश एवं पंखों की पर्याप्त व्यवस्था, एस्केलेटर एवं पार्किंग क्षेत्रों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर उपलब्धता, प्रतीक्षालयों की व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं के समुचित संचालन पर विशेष बल दिया गया है।
अभियान के दौरान टिकट जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए फर्जी टिकटों, अवैध यात्रियों एवं दलाल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रेल मदद वार रूम के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच कर अगली तिथि तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->