ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चला सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान, 110 अनियमित यात्री पकड़े गए
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में टिकट जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान टिकट जांच दल द्वारा कुल 110 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से रेलवे नियमों के अनुसार कुल 65,200 का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन संख्या 18238, 12646, 12138, 12808, 19811, 12618, 12625 एवं 19965 में सघन जांच की गई। इस फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.के. वर्मा तथा चेकिंग स्टाफ राजीव शर्मा, अनिल कुमार सिकरवार, विकास श्रीवास्तव, अजेन्द्र कुमार एवं अनिल सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा।