कैसे होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, निगम वार्ड के पास भरे पडे है शौचालय
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय विकास से लेकर साफ सफाई , लाइट और साफ पेयजल के लिये पूरे प्रयास कर रहे हैं लेकिन निगम के अन्य छोटे अधिकारी गर्मी का बहाना लगाकर ना तो आफिस में पूरे समय बैठ रहे हैं और ना ही आफिस में बैठने के बाद अपने आस पास की साफ सफाई तक ढंग से नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर आई स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम गंदगी के कितने नंबर देकर जायेगी यह तो टीम के सदस्य या भगवान ही बता सकते है।
बताया जाता है कि ग्वालियर में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की एक टीम भ्रमण पर है टीम के सदस्य घर घर जाकर स्वच्छता के बारे में जहां जानकारी एकत्र कर रहे हैं वहीं वह जिस क्षेत्र में भ्रमण करते हैं उस क्षेत्र में जहां गंदगी के ढेर लगे हैं या फिर सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण करते हैं । टीम के सदस्यों को एक दो सार्वजनिक शौचालय तो ठीक साफ सफाई से मिलता है वहीं अधिकतर सार्वजनिक शौचालय उन्हें गंदे बदबूदार मिलते हैं। जिसे भी वह अपनी कापी में नोट कर रहे है। सूत्र बताते हैं कि निगम के जोन अधिकारी अपने कार्यालयों से बाहर ही नहीं निकलते है। वह कार्यालय में बैठकर ही अपना काम पूरा करते है। उन्हें इतना भी नहीं पता कि उनके जोन क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय साफ है या उनमें गंदगी भरी है। यदि वार्ड अधिकारी थोडा सा भी इस तरफ ध्यान दे दे तो सार्वजनिक शौचालय तो साफ दिखेंगे ही और निगम को भी कोई भी टीम आने पर सफाई के नंबर भी मिलेंगे।
यदि वार्ड अधिकारी अपने आफिस के पास के ही सार्वजनिक शौचालय स्वयं देख लें तो टीम को इन सार्वजनिक शौचालयों के टीम द्वारा अच्छे नंबर दिये जायेंगे और वार्ड आफीसर को भी प्रोत्साहन नंबर मिलेंगे।