मंडल रेल प्रबंधक झाँसी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु ग्वालियर-कैलारस रेलखंड पर व ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I दिन भर चले इस जांच अभियान में कुल 30 यात्रियों से 8 हजार से अधिक रेल राजस्व वसूल किया गया ।
इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर के वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक रविंद्र कुमार जाटव, मोहन सिंह गुर्जर और जितेंद्र सिंह, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अजेन्द्र सिंह द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।