sandhyadesh

प्रेस्टीज इंस्टीटयूट में दो दिवसीय युवा संसद 1.0 का आयोजन 17 और 18 को


ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ग्वालियर के विधि विभाग और स्वर्गीय श्री हाकिम सिंह तोमर देवेन्द्र सिंह तोमर स्मृति न्यास के सहयोग से दो दिवसीय युवा संसद 17 एवं 18 अप्रैल को संस्थान परिसर में आयोजित की गई है। 
उक्त जानकारी प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान के निदेशक डा निर्मल्या वंधोपाध्याय एवं ऋपुदमन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि दो दिवसीय युवा संसद 1.0 में गंभीर वैश्विक और राष्ट्रीय मुददों पर मंथन होगा। जिसमें लोकसभा में अरावली पहाडियां: विकासात्मक आवश्यकताओं और पारिस्थितिक स्थिरता के बीच संतुलन , राज्य सभा में यूजीसी 2026 समानता नियम: हासिए पर रहने वाले छात्रों के अधिकारों की रक्षा या रिवर्स भेदभाव का सृजन तथा अखिल भारतीय राजनैतिक दल बैठक एआईपीपीएम: युवाओं का राजनैतिक लामबंदीकरण और आतंकवाद कस खतरा: मिथक या वास्तविकता तथा इंटरनेशनल प्रेस पत्रकारिता और फोटोग्राफी के माध्यम से रिपोर्टिंग आदि विषय शामिल है। 
प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान के निदेशक डा निर्मल्या वंधोपाध्याय एवं ऋपुदमन सिंह ने बताया कि युवा संसद का शुभारंभ मप्र के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर करेंगे। 
उन्होंने बताया कि इस युवा संसद में देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 312 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रेस्टीज की विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डा राखी सिंह चैहान ने बताया कि कानून की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिये इस तरह के आयोजनों से छात्रों में ड्राफ्टिंग, स्किल्स, साक्ष्यों की समघ् और पेशेवर नैतिकता का विकल्प होता है। 
ऋपुदमन सिंह ने बताया कि इस युवा संसद में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कारों की घोषणा की है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 5100 तथा पत्रकारिता और फोटोग्राफी में 11 हजार रूप्ये की राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर समन्वयक सह प्राध्यापक राहुल श्रीवास्तव, डा दीक्षा भदौरिया डा अक्षय भार्गव , सुधा तोमर आदि मौजूद थे। 

posted by Admin
53

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->