अंतराष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रदर्शन दिव्यांग खिलाड़ी: आशीष, पुरूषों में टीम इंडिया व महिलाओं में दिल्ली ने जीता खिताब
व्हीलचेयर अल्टीमेट फिशी बी टूर्नामेंट का समापन
ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण संस्थान में उमाया फाउंडेशन द्वारा आयोजित हो रहे नेशनल व्हीलचेयर अल्टीमेट फिशबी टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने महाराष्ट्र को 15 के मुकाबले 21 अंक हासिल कर चेंपियनशिप जीती। इससे पूर्व महाराष्ट्र एवं टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इकतरफ ा जीत दर्ज कर फ ाइनल में जगह बनाई। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर ने विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे एवं सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र के बीच हुआ, जिसमें महाराष्ट्र ने 3 के मुकाबले 10 अंक अर्जित कर इकतरफा जीत दर्ज की। अगला सेमीफाइनल इंडिया एवं राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 2 के मुकाबले 10 अंक अर्जित कर एकतरफा जीत दर्ज की। महिलाओं के फाइनल में दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने 6 के मुकाबले 9 अंक अर्जित चेंपियनशिप अपने नाम की। पुरूषों क ा फाइनल इंडिया और महाराष्ट्र के बीच हुआ। जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने जिस उर्जा एवं उत्साह के साथ यहां खेल का प्रदर्शन किया है. उससे मैं चकित हो गया। जिस तरह दिव्यांग खिलाड़ी देश में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। पोलारिस के एमडी ललित शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को प्लेटफॉर्म देने एं प्रोत्साहित करने के लिए उमाया ने जो पहल की है, वो अनुकरणीय है। उमोया फाउंडेशन के फाउंडर एवं टूर्नामेंट के कोर्डिनेटर आदित्य केवी एवं सुनील चौधरी डॉ अजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी मोहित थे। श्रेया सक्सेना एवं शुभम चौधरी ने निर्विवाद रूप से शानदार स्कोरिंग की।