sandhyadesh

विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ



जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर में शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ किया गया. डॉ अशोक चौहान और डॉ एचएस जाटव ने शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने शिविर स्थल पर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सफलता धीरे-धीरे मिलती है, इसकी एक प्रक्रिया होती है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें. राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अनुशासन, नियमित दिनचर्या और सेवा के माध्यम छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है. जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल कदम और डॉ राजेश छात्र के मार्गदर्शन में 14 मार्च से प्रारंभ होकर यह शिविर 20 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा. स्वयंसेवी शिविर दिनचर्या अनुसार प्रात: जागरण, प्रार्थना, योग, प्राणायाम, परियोजना कार्य, बौद्धिक परिचर्चा, बिना संसाधन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे. शिविर में विभिन्न गतिविधियों जैसे वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता, एड्स जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित और अभिनव ने की और संचालन हरिओम यादव ने किया

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->