रोटरी क्लब सेंट्रल ने नारायण वृद्ध आश्रम में हुए 11 कन्याओं के सर्वजातीय सामूहिक विवाह में किया विशेष सहयोग
नारायण वृद्ध आश्रम के द्वारा आज 14 मार्च शनिवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया।
इसमें रोटरी क्लब सेंट्रल की तरफ से भी सभी जोड़ो को 11सोने की नाक की लांग,11कुकर,कन्याओं के लिए 11साड़ी,युवकों के लिए 11टॉवल भेट की गई।
इसमें मनोज गुप्ता मेडिकल,संजय सपरा ,विकास गुप्ता ,श्याम अग्रवाल ,अनिल सिंघल का विशेष सहयोग रहा।इस पूरे कार्यक्रम में रेखा भाभी,काजल गुप्ता,सीमा गर्ग का पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अनिल गर्ग महासचिव मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष संजय सपरा उपस्थित रहे।