सीमा सुरक्षा बल में पेंशन अदालत 11 को
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों को सूचित किया जाता है कि पेंशन से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु “पेंशन अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। यह पेंशन अदालत 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से कौटिल्य ऑडिटोरियम, बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर में आयोजित की जाएगी। अतः बीएसएफ के सभी पेंशनभोगी एवं उनके परिवारजन, जिनकी पेंशन से संबंधित कोई शिकायत या समस्या हो, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।