sandhyadesh

एलएनआईपीई, ग्वालियर एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन के मध्य उच्च प्रदर्शन केंद्र स्थापना हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के बीच उच्च प्रदर्शन केंद्र एवं अत्याधुनिक खेल विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना हेतु एक महत्वपूर्ण   समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता खिलाड़ियों के प्रदर्शन मूल्यांकन, जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान तथा खेल विज्ञान अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्थान की एक प्रमुख उपलब्धि है।
कार्यक्रम में एलएनआईपीई की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा, कुलसचिव प्रो. यतेन्द्र कुमार, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रतिनिधि अभय शर्मा (नेशनल प्रोग्राम हेड–स्पोर्ट्स एंड डिफेंस) एवं निखिल तिवारी (जोनल हेड–आईसीआईसीआई बैंक) तथा खेल विज्ञान विभागाध्यक्ष बीरेन्द्र झाझरिया उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि एलएनआईपीई में स्थापित उच्च प्रदर्शन प्रयोगशाला का उद्घाटन 30 अगस्त को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा किया गया था। यह प्रयोगशाला खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण, उन्नत परीक्षण, प्रदर्शन विश्लेषण और अनुसंधान सुविधाएँ प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस साझेदारी से खेल विज्ञान के क्षेत्र में संस्थान की क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं परामर्श उपलब्ध हो सकेगा।

posted by Admin
112

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->