sandhyadesh

विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंटः फाइनल मैच सम्पत्तिकर और जीएडी भंडार के बीच 20 फरवरी को

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्वास्थ्य विभाग और जीएडी भंडार के मध्य हुआ। जीएडी की टीम के बल्लेबाज भीमा गुर्जर की धमाकेदार 41 रनों की पारी से टीम ने 94 रन का विशाल स्कोर स्वास्थ्य विभाग को दिया।  रोमांचक मुकाबला में स्वास्थ्य विभाग की टीम संघर्ष करते हुए हार गई और जीएडी भंडार की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच सम्पत्तिकर व विद्युत के मध्य रहा जिसमें विद्युत की पूरी टीम कुछ ही ओवर खेल कर ऑल आउट होकर मात्र 29 रन बनाये। जिसे सम्पत्तिकर की टीम ने आसानी से जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच वीरेन्द्र पाराशर रहे। जिन्होंने 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 4 विकेट लिए। फाइनल मैच सम्पत्तिकर और जीएडी भंडार के बीच 20 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अधिकारी बीके त्यागी के निर्देशन में किया जा रहा है। इस दौरान सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव, नमन कौरव एवं अयोध्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
110

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->