एल.एन.आई.पी.ई. में भव्य 36वा अंतर-विद्यालयीन मार्चपास्ट एवं मास डिस्प्ले का आयोजन सम्पन्न, 1400 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एल.एन.आई.पी.ई.), ग्वालियर में आज 36वा भव्य अंतर-विद्यालयीन मार्चपास्ट एवं मास डिस्प्ले सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 1400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी.एल. मोरोडिया, निदेशक, के.वी.एस. जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, ग्वालियर रहे। उन्होंने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजन उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में
डॉ. दीपिका भांबानी (प्राचार्य, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, ग्वालियर),श्रीमती शीला मोदी (संस्थापक, आत्मज्योति दृष्टिहीन कन्या विद्यालय, ग्वालियर),श्री मनीष तिलक (प्राचार्य, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5) एवं सुश्री असमा खान (प्राचार्य, लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल)उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय ने निर्धारित विषय (थीम) एवं उपकरणों के साथ आकर्षक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियाँ दीं।
विद्यालयों की थीम एवं उपयोग किए गए उपकरण इस प्रकार रहे—
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5 – संघर्ष से आत्मविश्वास तक: एक भारत, उत्तर-पूर्व की आवाज – हूप
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 – भारत की यात्रा: साम्राज्यों से सशक्तिकरण तक – प्लेकार्ड
कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल – युवा भारत का सपना – ध्वज
रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल – महिला सशक्तिकरण – पोम-पोम
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 – चार धाम – घन (क्यूब)
आर.के.वी.एम. स्कूल – महिला विश्व कप 2025 – अर्ध-हूप
ई.सी.एस. बैगलेस पब्लिक स्कूल – अरावली बचाओ एवं प्रकृति के स्तंभ – डम्बल
नेशनल चिल्ड्रन स्कूल – विकसित भारत 2047 – वैंड
आर्मी इंटरनेशनल स्कूल – खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 – लेज़िम
स्वामी विवेकानंद अकादमी – फिट इंडिया आंदोलन – बॉल
मार्चपास्ट एवं मास डिस्प्ले में विद्यार्थियों ने तालमेल, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आत्मज्योति दृष्टिहीन कन्या छात्रावास की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत तलवारबाजी एवं मुगदर प्रदर्शन रहा, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनके साहस, आत्मविश्वास एवं कौशल ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
मार्चपास्ट परिणाम:
प्रथम – कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल (85 अंक)
द्वितीय – केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5 (81 अंक)
तृतीय – एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (79 अंक)
मास ड्रिल परिणाम:
प्रथम – आर.के.वी.एम. स्कूल (87 अंक)
द्वितीय – एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (85 अंक)
तृतीय – केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5 (84 अंक)
ओवरऑल चैंपियनशिप:
प्रथम – कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल (167 अंक)
द्वितीय – केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5 (165 अंक)
तृतीय – एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (164 अंक)
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लक्ष्मीनारायण आर्य, डॉ. मनोहर कटारिया, डॉ. रामगोपाल आर्य एवं डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस सफल आयोजन ने एक बार पुनः एल.एन.आई.पी.ई. की खेल उत्कृष्टता, सांस्कृतिक समन्वय एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित