प्रो. शांतिदेव सिसोदिया व प्रो. चारू कटारे पुनः बने विभाग शंकायाध्यक्ष

ग्वालियर। मप्र विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 की उपधारा (4)  के अंतर्गत के प्रावधानानुसार कुलाधिपति जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रो. समीर भाग्यवंत, आचार्य बायोटेक्नोलोजी अध्ययनशाला को दो वर्ष के लिए जीव विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, आचार्य प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला को दो वर्ष के लिए दोबारा समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा शासकीय केआरजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की आचार्य प्रो. चारू कटारे को भी दोबारा गृह विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष बनाया गया है। जेयू कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने उक्त सभी आचार्यों को इस नवीन आदेश के बारे में पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->