अपर आयुक्त ने किया साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
ग्वालियर । शहर में साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे इसके लिए अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार, सहायक यंत्री शिशिर श्रीवास्तव, अजय शाक्यवार, रामसेवक शाक्य, स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने वार्ड 2 अंतर्गत झाडू वाला मोहल्ला में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि सीवर लाइन ऊॅची होने के कारण सीवर लाइन का पानी बैक होता है तो मोहल्ले में सड़कों पर गंदा पानी बहता है। साथ ही दीक्षा किराना स्टोर के सामने वाटर लाइन टूटी हुई मिलने पर जल्द ठीक कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान घोसीपुरा रेलवे लाइन वाले मुख्य मार्ग पर जगह जगह कचरे के ठिये मिलने पर संबंधित अधिकारी को 9 बजे तक मुख्य मार्गों की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कई स्थानों सीवर ओवर फ्लो मिलने एवं गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड 57 रोशनी घर पार्क के पास मुख्य मार्ग पर बडा कचरे का ढेर लगा हुआ मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा समय से मुख्य मार्गों से कचरा उठाने के निर्देश दिए।