वाहनों की डीजल खपत की नियमित मॉनिटरिंग करेेंः निगमायुक्त

ग्वालियर। सभी विभागों के अंतर्गत चलने वाले वाहनों की डीजल खपत की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा जो वाहन सामान्य से ज्यादा डीजल की खपत कर रहे हैं उनकी उपयोगिता की जानकारी लें तथा संबंधित विभाग अधिकारियों को पत्र लिखकर वाहनों की मॉनिटरिंग करायें। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बुधवार को कार्यशाला विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने नगर निगम के सभी विभागों में लगे संसाधनों वाहन मशीनरी की जानकारी ली तथा प्रत्येक माहवार विभागों में लगे वाहनों के डीजल खपत की चर्चा की। इसके साथ ही पार्क, मदाखलत, सीवर, जलप्रदाय, जनकार्य में लगे वाहनों के उपयोगिता की जानकारी लेने के लिए संबंधित अधिकारी को सूचना पत्र दें। साथ ही सभी वाहनों का फिजीकली सत्यापन करें कि वह वाहन उपयोग के लायक है कि नहीं तथा उस वाहन को चलाने में डीजल खपत कितनी है। बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारू एवं बेहतर बनाने के लिए सभी डोर टू डोर वाहन समय पर कार्यशाला से निकलें और सभी वाहन निर्धारित चक्कर लगायें। यह संबंधित डिपो प्रभारी सुनिश्चित करें साथ ही जो वाहन किसी छोटी कमी के कारण खराब हुआ है, उसे तत्काल ठीक करायें। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->