सभापति और निगमायुुक्त ने म्यूजियम के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम के म्यूजियम के पुनर्निर्माण कार्य को तीन माह के अंदर पूरा करें, साथ ही तीन माह के अंदर ही फर्नीचर, ग्लास आदि लगाने की व्यवस्था करें। जिससे म्यूजियम को आमजनों के लिए खोला जा सके। यह निर्देश सभापति मनोज तोमर एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निर्माणाधीन म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं ठेकेदार को दिए। इसके साथ ही सभापति तोमर एवं निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्माणाधीन परिषद भवन एवं रोपवे की पुरानी साइट का भी निरीक्षण किया।
सभापति मनोज तोमर एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय ने म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि सिविल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही म्यूजियम के अंदर दुर्लभ वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए फर्नीचर एवं ग्लास आदि लगाए जाएं। जिससे आमजनों के लिए म्यूजियम को खोला जा सकें। इसके बाद निगमायुक्त एवं सभापति ने नवीन परिषद भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभापति एवं निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि अक्टूबर माह तक कार्य को पूर्ण किया जाए। साथ ही परिषद भवन के अंदर फर्नीचर, लाइट एवं एसी आदि का कार्य भी तेजी से किया जाए। साथ ही इन कार्यों को भी प्रोजेक्ट में शामिल करें। इसके बाद निगम आयुक्त एवं सभापति ने रोपवे की पुरानी साइड का निरीक्षण किया। चूंकि रोपवे को स्थानांतरित कर उसे अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, इसलिए यह जमीन नगर निगम की अनुपयोगी हो गई है। निगम आयुक्त ने इस जमीन पर कमर्शियल प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->