अग्र मिलन का 12 वां स्थापना दिवस भव्यता से 8 को मनेगा
ग्वालियर। अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों की संस्था अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर आगामी 8 फरवरी को अपने 12 वर्ष के कार्यकाल पर 12 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम मिलन गार्डन रमटापुरा ग्वालियर में आयोजित होगा। इसमें ग्वालियर अंचल के लगभग एक हजार अग्रवाल व उनके परिवार भाग लेंगे।
अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर के डा रामबाबू गोयल के अनुसार अग्र मिलन का यह आयोजन ग्वालियर भव्य आयोजन होगा। इसमें भरी संख्या में समाज के महिला पुरूष भी भाग लेंगे। वहीं समाज से जुडे प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। डा गोयल ने बताया कि अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर ने अपने 11 वर्ष पूरे होने के साथ-साथ 565 वां साप्ताहिक सभा का लाभ भी पूरा कर लिया है।
अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर के स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु आज डा रामबाबू गोयल नेत्र हास्पीटल पर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डा रामबाबू गोयल , विनय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एलडी गर्ग, डा रामजीदास गोयल, प्रो डीपी अग्रवाल, शंभू दयाल, सियाराम गुप्ता, रामरतन गर्ग, अरूण बंसल, रश्मि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल मुरार , कैलाश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, डा अनिल, अनिल गर्ग, प्रभु मंगल, आरके गर्ग, आमप्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल पूरनचन्द्र अग्रवाल आदि प्रमुख रूप् से उपस्थित थे।