FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल हुए शामिल


नई दिल्ली फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक "फेडरेशन हाउस" नई दिल्ली में आयोजित हुई । बैठक में MPCCI, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल शामिल हुए । FICCI के हाल ही में हुए निर्वाचन के पश्चात यह प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक थी, जिसमें केन्द्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा हुई । फिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनंत गोयनका जी द्वारा मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल को फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्षीय कोटे से "कार्यकारिणी सदस्य" मनोनीत किया गया है ।
बैठक में फिक्की के अध्यक्ष अनन्त गोयनका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शंकर, सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) व्युआलनाम, सचिव, डिपार्डमेंट ऑफ इकनोमिक अफेयर्स (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार)अनुराधा ठाकुर, सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) एम. नागाराजू, चेयरपर्सन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टेक्सेस एण्ड कस्टम (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार), मेम्बर सीबीडीटी (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) प्रासेनजीत सिंह एवं मेंबर कस्टम सीबीआईसी (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) सुरजीत भुजाबल शामिल हुए । बैठक में देश के जाने माने उद्योगपतियों ने शामिल होकर, Union Budget 2026-27 की बारीकियों पर गंभीरता के साथ चर्चा की ।

posted by Admin
40

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->