गांधीनगर की नाली तो साफ कर दी, लेकिन मिटटी , गंदगी नहीं उठाई

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ग्वालियर को स्वच्छ एवं धूल रहित लाने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत डिफेंस कालोनी गांधीनगर की दो वर्ष से मिटटी से बंद पडी नाली को भी खुलवाया गया है। यह नाली दो वर्ष से डिफेंस कालोनी की दीवार के पलस्टर कार्य से बंद पडी थी। इसी कारण गांधी नगर में जल भराव होता था और सडकें खराब होती थीं। 
लेकिन अब कमिश्नर के निर्देशों के तहत नाली की सफाई तो कर दी गई है, मिटटी हटा दी गई है। लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने मिटटी सडक से हटाई नहीं है। यह मिटटी सडक पर पडी है और आने-जाने वाले वाहनों से फिर नाली में जा रही है, और सडक पर उड रही है। जिससे आस-पास रहने वाले लोग परेशान हो रहे है। 

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->