हिन्दू महासभा ने आई जी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

बीजेपी कांग्रेस की मिली भगत से देवी देवताओं का हुआ अपमान - जयवीर भारद्वाज,
ग्वालियर  । कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने देवी देवताओं के अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं करने का पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया , पुलिस प्रशासन नहीं कर पा रही बौद्ध धम्म महासम्मेलन के आयोजकों पर कार्रवाई, सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत डॉ. मोहन सरकार कर रही है। बीजेपी को बेशर्म जन पार्टी हिन्दू महासभा कहेंगी। श्रीमान आईजी महोदय अरविंद सक्सेना के कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने अपने उदगार व्यक्त किए।
        हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन एवं संभागीय महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान ने ज्ञापन में   
विधानसभा में दिए आंकड़े के अनुसार ग्वालियर से लापता 617 महिलाओं एवं मध्यप्रदेश से लड़कियां सहित 6 हजार से अधिक बच्चों का पता लगाने, मध्यप्रदेश में 33 प्रतिशत बढ़ती बालात्कार की घटनाओं को रोकने, बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने,8 जून को भितरवार में सनातन हिंदू धर्म के देवी देवताओं एवं ब्राह्मणों को अपमानित करने, धर्मांतरण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की । 
       संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने कहा कि मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को ग्वालियर आगमन पर चूड़ियां भेंट करने पर हिंदू महासभा को मजबूर होना पड़ेगा।

      आज जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री,रोहित जाटव, राहुल गुप्ता , हेमराज जाटव उदय शिंदे अंशिका चौहान अंकित गुप्ता रिंकू गुप्ता विक्की जाटव मोनू जाटव धर्मेंद्र बरेली दीक्षित सतीश कुमार पंडित सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।संचालन रोहित जाटव ने किया आभार हेमराज जाटव ने माना।

posted by Admin
208

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->