निगमायुक्त ने किया नैरोगेज रेलवे लाइन का निरीक्षण
ग्वालियर । निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा नैरोगेज रेलवे लाइन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने नेरोगेज रेलवे लाइन के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा रेलवे लाइन की ओर खाली पडे रोड पर सड़क हेतु सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगमायुक्त संघ प्रिय द्वारा मोतीझील, बहोडापुर, हनुमान घाटी, मरीमाता महलगांव सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नरेश यादव, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, श्री भदौरिया, उपयंत्री श्रीअभिषेक प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।