श्री गहोई वैश्य महिला सभा का हरियाली उत्सव एवं लोकतंत्र महोत्सव 3 को
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य महिला सभा वृहत्तर ग्वालियर राष्ट्र कवि डाॅ मैथिलीशरण जी गुप्त की 139 वां जन्म दिवस पर गहोई हरियाली उत्सव एवं लोकतंत्र महोत्सव के रूप में 3 अगस्त को चैंबर आफ कामर्स सभा गृह में धूमधाम से मनायेगा। इस अवसर पर जहां समाज के एक सौ से अधिक महिला एवं पुरूषों को सम्मानित किया जाएगा वहीं गुप्त जी की शिक्षा मूल्यों पर आधारित कालजयी अमरकृति गुरूकुल का नारी सम्मान महानगर की शिक्षा शास्त्री डा मेजर आशा माथुर को प्रदान किया जाएगा।

उक्त जानकारी आज शुक्रवार को श्री गहोई वैश्य महिला सभा वृहत्तर ग्रेटर ग्वालियर की अध्यक्ष श्रीमती रानी सेठ महामंत्री डा श्रीमती लता नीखरा ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि उक्त कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में सबसे पहले राष्ट्र कवि मैथलीशरण गुप्त जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि स्मार्ट जन सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती पंकज भदारिया के सानिध्य में मेजर आशा माथुर को अमृत कलश गंगाजल अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्तिी तोमर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस विभाग की तरफ से शपथ दिलायेंगी। वहीं समाज सेविका श्रीमती आशा भदौरिया मित्रता दिवस का शुभारंभ करेंगी। प्रथम सत्र में दोपहर दो बजे से हरियाली उत्सव गहोई महिला लोकतंत्र महोत्सव का आयोजन होगा।इसमें सावन के झूले, सरप्राइज गेम, नृत्य गीत, संगीत का संगम लोककलाओं की प्रतिस्पर्धा आदि कार्यक्रम होंगे।
द्वितीय सत्र का शुभारंभ शाम 5 बजे अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। समारोह में महाराजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय की कुलगुरू डा स्मिता सहस्त्रबुद्धे तथा डीआईजी ग्वालियर संभाग अमित सांघी विशिष्ट अतिथि के रूप् में एवं डा मेजर आशा माथुर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ करंगी। आयोजन समिति की श्रीमती नीतू गांधी ने बताया कि समारोह में महिला मंडल एवं ग्रेटर ग्वालियर की 15 पंचायतों के चुनिंदा मंत्री अध्यक्षों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्य वक्ता राकेश सगर डीआईजी माडल व समाज सेविका मीनाक्षी माथुर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ मंचासीन रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में नीतू गांधी , ऊषा सुहानी आदि मौजूद रहीं।