समाज के कमजोर व्यक्ति का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए कार्य करेंः प्रेमचंद अग्रवाल

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हरिद्वार में 126वां युवक युवती परिचय सम्मेलन महाराजा अग्रसेन आश्रम हरिद्वार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिद्वार सुयेश अग्रवाल, आरडी सिंघल और समाजसेवी रामप्रकाश साहू उपस्थित थे। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम शादियों में आपस की होड़ में लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं, हमें उस पैसे को बचाकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने में खर्च करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि हम पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अग्रबन्धुओं को भी परिचय सम्मेलन से जोड़ेंगे और वहां के बच्चों के रिश्ते कराकर परिवारों को जोड़ेंगे। सहारानपूर, दिल्ली, मुज्जफरनगर, फरीदाबाद, रोहतक, बहादुरगढ़ सहित अनेकों शहरों के अग्रबन्धु कार्यक्रम में अपने बच्चों के रिश्ते करने के लिए पहुंचे। मंच पर बच्चों का परिचय श्रीमती रचना लोहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीमती बबीता अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री ने कराया। कार्यक्रम में मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, कमलेश बाबू मंगल, श्रीमती ममता ऐरन, कविता मंगल, पदमा अग्रवाल, शशि सिंघल सहित अनेकों अग्रबन्धु शामिल हुए।

posted by Admin
281

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->