एडीएम टी.एन. सिंह को सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों ने दी विदाई

ग्वालियर। जिला प्रशासन ग्वालियर की गरिमामयी सेवाओं को समर्पित अपर जिलाधिकारी (एडीएम) टी. एन. सिंह को सेवानिवृत्ति उपरांत एक भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। विदाई समारोह में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि श्री टी.एन. सिंह ने जिले में प्रशासनिक कुशलता, संवेदनशील निर्णय क्षमता और सहज संवाद से आमजन के बीच प्रशासन की एक नई पहचान बनाई है। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हम सभी को लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा। यह केवल सेवानिवृत्ति नहीं, बल्कि एक संस्था के अनुभव का विराम है।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने भी श्री सिंह के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि श्री सिंह सदैव धैर्यपूर्ण और सुस्पष्ट निर्णयों के लिए जाने जाते रहे हैं। संकट की घड़ी हो या जनहित का कोई बड़ा निर्णय, उन्होंने हमेशा प्रशासन को दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ दिशा दी। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भी श्री सिंह को भावभीनी विदाई देते हुये कहा कि शासन-प्रशासन के समन्वय में श्री सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वे एक सजग प्रशासक ही नहीं, बल्कि एक आदर्श सहकर्मी भी रहे हैं। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संजीव जैन, अतुल सिंह, विनोद सिंह, नरेन्द्र बाबू यादव, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिंह सिकरवार ने भी अपने विचार रखे।  अपने विदाई उद्बोधन में टी. एन. सिंह ने सभी अधिकारियों, सहकर्मियों और जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने सदैव अपने कार्य को सेवा का माध्यम माना है। ग्वालियर की धरती और यहाँ की जनता से मुझे जो स्नेह और सहयोग मिला, वह मेरे लिए जीवन की अमूल्य पूँजी रहेगा। समारोह में श्री सिंह के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

posted by Admin
177

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->