तिघरा जलाशय के समीप रोपे पौधे
ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण के लिये जिले में हो रहे प्रयासों में जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल जैसे संगठन भी सहभागिता निभा रहे हैं। सफल युवा मण्डल द्वारा मंगलवार को तिघरा जलाशय के समीप विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में समाजसेवी महेश कुशवाह एवं सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में तिघरा के सरपंच दशरथ सिंह यादव, भयपुरा के सरपंच राजू कुशवाह व मंडल अध्यक्ष आकाश भदौरिया प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में केवल पौधे रोपने ही नहीं बल्कि उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी सभी ने लिया।