पति 10 रुपए कमाएं तो पत्नी 6 रुपए में घर चलाएं: नवीन बिहारी

 
ग्वालियर। पति 10 रुपए कमाते हैं तो पत्नी 6 रुपए में घर चलानी चाहिए। 2 रुपए बचत कर रखना चाहिए। और 2 रुपए दान एवं अन्य कार्य मेें लगाना चाहिए। यह विचार पं नवीन बिहारी महाराज ने कोयला वाले हनुमान मोतीझील पर आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस शुक्रवार को व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आजकल लोग 10 रुपए कमाते हैं और 20 रुपए खर्च करते हैं। आम आदमी की जिंदगी लोन चुकाते हुए तनाव में गुजर रही है,लेकिन यदि थोड़े में गुजारा करना सीख लिया,तो जीवन खुशहाल हो जाएगा। जिसके जीवन मेें संतोष होता है, वही आनंदित होकर भगवान का भजन कर पाता है। बालकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वसुदेव जब बालकृष्ण को टोकरी में रखकर नंदगांव गए, तो रास्ते में मिली जमुना मैया अचानक उफान पर आ गईं। आप सब जानते हैं कि कोई भी नदी अचानक उफान पर नहीं आती है, जमुना उस कृष्ण का क्या बिगाड़ सकती थीं, जिनकी उपासना स्वयं महाकाल भी करते हैं। दरअसल यमुना श्रीकृष्ण का स्पर्श करने ऊपर चढ़ी थी और भगवान के चरणों का स्पर्श होते ही नीचे उतर गई। भगवान भक्त वत्सल हैं अपने भक्तों के लिए दौड़े चले आते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कथा में जाओ, दस मिनट मन लगा लो, उसके बाद मन कथा से हटेगा ही नहीं। तीन घंटे कैसे निकल जाएंगे कि पता ही नहीं चलेगा। इस मौके पर मंदिर के चरण सेवक संतोष भैया, कथा संयोजक प्रेम बरोनियां, कथा परीक्षत सुंदरलाल दीवान, लीलावती बघैल, रूमाली आदराम, टीकाराम,रामबेटी समैत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

posted by Admin
49

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal