sandhyadesh

दृष्टिबाधित दिव्यांग लैपटॉप पाकर झूम उठे

 
ग्वालियर  मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्वालियर जिले के 11 दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों को शुक्रवार को लैपटॉप प्रदान किए गए। जैसे ही इन विद्यार्थियों को लैपटॉप सौंपे गए, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। यह पहल न केवल उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनकी शैक्षणिक यात्रा को भी सरल और समर्थ बनाएगी।
राज्य शासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं संयुक्त कलेक्टर डी. एन. सिंह ने इन विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए, उनमें जितेन्द्र कुशवाह (पुत्र तुलाराम), मनोज (पुत्र मूलचंद्र कोली), श्रीराम निबोरिया (पुत्र कालीचरण), ब्रजेश पाल (पुत्र भरोसी पाल), विवेक वर्मा (पुत्र मथुरा प्रसाद), रंजीत (पुत्र विजय यादव), श्रीराम सेवक (पुत्र निहाल कुशवाह), विनोद पाल (पुत्र घनश्याम), राजनेश (पुत्र रामजी लाल), जितेन्द्र कुशवाह (पुत्र तुलाराम) और भीकम सिंह (पुत्र महेश) शामिल हैं।

posted by Admin
175

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->