पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर का 14 वां सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में
*समिति द्वारा आयोजन स्थल पर सुहागानों को फोटो लेने के लिए बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट*
ग्वालियर 23अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ पूजन की तैयारी को लेकर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की आज एक तीसरी बैठक रखी गई जिसमें प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक करवा चौथ पूजन 29 अक्टूबर को सनातन धर्म मंदिर में 4:00 बजे से पूजन प्रारंभ होगा,आयोजन को लेकर समिति बनाई गई जिसमें *मुख्य संयोजिका सिम्मी अजीत कुकरेजा, लक्ष्मी जुनेजा, एवं सह संयोजिका रम्मी साकेत आनंद, ममता बेदी, पूजा शर्मा, उर्वशी मरवाह को बनाया गया, एवं व्यवस्थापक रविंद्र पनबंदा, अनिल शर्मा,राकेश शर्मा* को बनाया गया और उन्हें जिम्मेदारियां दी गई आयोजन में समिति एवं पंजाबी समाज की सुहागने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन करेगी,आयोजन में यह होंगे सम्मानित
*(1)नई वधु को*
(2) *पति-पत्नी दोनों का एक साथ व्रत रखने वाले जोड़े को*
(3) *सुंदर मेहंदी रचनेवाली सुहागन को*
(4) *16 श्रृंगार से सुसज्जित सुहागन को*
(5) *वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाली जोड़ी को* समिति द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया जाएगा बैठक में मुख्य संरक्षक कुलबीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मारवाह, प्रमिला मरवाह, सचिव जीके सूरी,रश्मि सूरी, संयुक्त अध्यक्ष दिनेश भल्ला, संरक्षक मनोहर लाल भल्ला, उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी,डॉक्टर राहुल सपरा, अजय सपरा, युवा अध्यक्ष सुधांशु भारद्वाज, उमंग भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित रहे