कार्बाइड गन की धरपकड़, एसएसपी धर्मवीर ने स्वयं मोर्चा सम्हाला
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को ग्वलियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 62 से अधिक कार्बाइड गन पकड़ी। स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और इन कार्बाइड गनों को देखा।
पकड़ी गई कार्बाइड गनों के लिये पीताम्बरा स्टील स्टेटस ट्रेडर्स शिवनगर सिरोल पर छापे मारे गये। जहां सिंगल नली वाली 47, डबल वाली 10 व 5 नली वाली एक कार्बाइड गन बरामद की गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर में युद्धस्तर पर कार्बाइड गनों की बरामदगी के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से आव्हान किया कि इसके उपयोग से बचे, क्योंकि इसके धुयें से आंखें खराब हो सकती है। इसमें उपयोग होने वाला कैल्शियम कार्बाइड बेहद नुकसानदेह है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जो भी कार्बाइड गन बनायेगा यह बेचता हुआ पाया जायेगा, उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जायेगा। अभी तक इस मामले में दो प्रकरण दर्ज किये गये है।