पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ग्वालियर आये, अगवानी हुई
ग्वालियर। पूर्व गृहमंत्री और वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आये। वह रविवार 6 सितंबर को चेंबर आफ कामर्स में वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। स्टेशन पर उनकी अगवानी वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अनिल जैन, संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व जिलाध्यक्ष अजय गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने की। सभी पदाधिकारियों ने उनको पुष्पमालाओं से लाद दिया। फिर श्री गुप्ता मुरार सर्किट हाउस के लिये रवाना हो गये। जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।