श्री गिरिराज जी मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से
ग्वालियर 4 सितंबर शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देश एवं विदेशों में मनाया गया तो वही ग्वालियर के सनातन धर्म मंदिर, अचलेश्वर मंदिर, गोपाल मंदिर, पाटणकर बाजार स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर, एवं ओल्ड हाई कोर्ट पर स्थित गिरिराज जी मंदिर पर मंदिर के प्रधान पुजारी श्री मनोज बुधौलिया ने बताया श्री गिरिराज जी को प्रातः 5:00 बजे ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक कराया गया, मंदिर पर फूल बंगला, आकर्षक विद्युत सजावट, शहनाई वादन भजन संध्या एवं छप्पन भोग लगाया गया, तो वही आदर्श कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर राधा माधव मंडल द्वारा भजन संध्या कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया सभी मंदिरों पर भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उपस्थित रही भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव मन कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया