आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा ‘लाॅन्च पैड 2026ः द जर्नी बिगिन्स‘ आयोजित


- स्टूडेंट्स आत्मविश्वास, दृढ़संकल्प एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक भविष्य के निर्माण की ओर आगे बढ़ेंः सीए स्निग्धा निगम

- जिम्मेदार, सक्षम और प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में स्टूडेंट्स आगे बढ़ेंः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान

- अनुशासन, नवाचार एवं व्यक्तिगत विकास के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने जीवन को सार्थक बनाएंः वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय

ग्वालियर ।   आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप (एसओबीएल) द्वारा एमबीए, बीबीए एंड बीकाॅम में नवप्रेशित स्टूडेंट्स के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम ‘लाॅन्च पैड-2026ः द जर्नी बिगिन्स‘ आयोजित किया गया। संस्थान के उस्ताद अल्लाउद्दीन खान सेमिनार हाल में आयोजित इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में सीए स्निग्धा निगम शामिल हुईं। इस अवसर पर इस अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान, वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, एसओबीएल की एचओडी अमेया चौहान, डाॅ. दीपशिखा, आईक्यूएसी डायरेक्ट डाॅ. वाणी अग्रवाल, आईडियापैड के निदेशक अशीष चंदेल, टेप सेल के डायरेक्टर अर्पित चौहान, डाॅ. राखी चैहान, अक्षय सेंगर सहित विभिन्न विभागों के डीन, एचओडी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित स्टूडेंट्स मौजूद रहे। 
स्टूडेंट्स आत्मविश्वास, दृढ़संकल्प एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक भविष्य के निर्माण की ओर आगे बढ़ेंः सीए स्निग्धा निगम 
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम ‘लाॅन्चपैड-2026ः द जर्नी बिगिन्स‘ का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इससे पहले एनुअल रिपोर्ट के माध्यम से नवप्रवेशित स्टूडेंट्स को आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की उपलब्धियां, महत्वपूर्ण पड़ावों और शैक्षणिक पहलों से अवगत कराया गया। 
ओरियंटेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि सीए स्निग्धा निगम ने स्टूडेंट्स के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। उन्होंने संभावनाओं, व्यावसायिक विकास और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, दृढ़संकल्प एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
जिम्मेदार, सक्षम और प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में स्टूडेंट्स आगे बढ़ेंः प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के प्रो-चांसलर डाॅ. दौलत सिंह चौहान ने ‘फ्राॅम स्टूडेंट टू लीडर‘ विषय पर संबोधित करते हुए व्यक्तिगत परिवर्तन, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक विकास के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स से जिम्मेदार, सक्षम और प्रभावी नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आव्हान किया।

अनुशासन, नवाचार एवं व्यक्तिगत विकास के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने जीवन को सार्थक बनाएंः वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय
ओरियंटेशन प्रोग्राम में वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की दृष्टि, मूल्यों और नई पीढ़ी से अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए स्टूडेंट्स को सीखने, अनुशासन, नवाचार एवं व्यक्तिगत विकास के माध्यम से अपने विश्वविद्यालय जीवन को सार्थक बनाने के लिए प्रेरित किया।
इससे पहले आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा आयोजित ओरियंटेशन प्रोग्राम में स्वागत उद्बोधन देते हुए स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप की एचओडी अमेया चैहान ने स्टूडेंट्स को उनके आगामी शैक्षणिक सफर से परिचित कराया। उन्होंने बीबीए एवं बीकाॅम कार्यक्रमों की शैक्षणिक संरचना और विश्वविद्यालय जीवन के दौरान सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डााला।
वहीं डाॅ. दीपशिखा ने नवप्रवेशित स्टूडेंट्स को एमबीए कार्यक्रम की शैक्षणिक संरचना से परिचित कराया। उन्होंने माॅड्यूलर थीम, सीबीसीएस, क्रेडिट प्रणाली और नवाचार आधारित शिक्षण-पद्धति की जानकारी दी। 
वहीं डॉ. वाणी अग्रवाल ने योर डिजिटल कैंपस-ई-पार्क सत्र के माध्यम से नवप्रवेशित स्टूडेंट्स को आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के डिजिटल इकोसिस्टम और आवश्यक शैक्षणिक सेवाओं तक पहुंच की जानकारी प्रदान की। 
वहीं आईडियापैड से आशीष चंदेल ने आईडिया पैड-चेंज द आर्विट सत्र के माध्यम से स्टूडेंट्स को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्ट-अप से संबंधित अवसरों से परिचित कराया। उन्होंने स्टूडेंट्स को नए विचारों को विकसित करने और उन्हें प्रभावशाली एवं सार्थक उद्यमों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया। 
नव प्रवेशित स्टूडेंट्स को भविष्य के कॅरियर के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। टेप सेल से अर्पित सिंह चौहान ने कॅरियर लाॅन्चपैड-प्रीपेयरिंग फाॅर प्लेसमेंट सत्र के माध्यम से कॅरियर रेडीनेस, रोजगार, योग्य कौशल और भविष्य की व्यावसायिक तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। 
अक्षय सेंगर ने लर्न बियोंड बाउंड्रीज-स्वयम सत्र के माध्यम से नवप्रवेशित स्टूडेंट्स को आॅनलाइन एवं राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपने ज्ञान का विस्तार करने और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। 
डाॅ. राखी चौहान ने अनलाॅक योर पोर्टल स्काॅलरशिप एंड सिग्नेचर लर्निंग सत्र में नवप्रवेशित स्टूडेंट्स और विशिष्ट शिक्षण अवसरों की जानकारी देते हुए स्टूडेंट्स को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।  
 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->