शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान
ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों से समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों के योगदान को किया नमन
ग्वालियर, । शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा सिटी सेंटर स्थित करियर लॉन्चर में गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चीफ एरिया लीडर लायन अजय सपरा जी, रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश वाटवानी जी एवं जोन चेयरपर्सन लायन संजय नीखरा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अजय बत्रा, सचिव लायन रोशन गाबरा, कोषाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक लायन सचिन शर्मा सहित लायन सतीश भल्ला, लायन मुकेश भाटिया, लायन राहुल करीरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में श्री मनोज डावरानी, श्री शिवम गोस्वामी, श्री नितिन श्रीवास्तव, श्री विपिन शर्मा एवं कुमारी आयुषी व्यास को मोती माला, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। शिक्षक नई पीढ़ी में अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
समारोह में सभी शिक्षकगणों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई तथा समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए सादर नमन एवं आभार व्यक्त किया गया।
लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा शिक्षा, संस्कार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे सम्मानजनक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
“शिक्षक का सम्मान, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।” 🙏🦁