श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रागायन की संगीत सभा 6 सितंबर को
ग्वालियर, 5 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में उपशास्त्रीय गीत शैलियों पर केंद्रित ‘रागायन की संगीत सभा’ का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को किया जा रहा है। यह सभा सायं 6 बजे से सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, लश्कर, ग्वालियर में होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामसेवक दास जी महाराज करेंगे। संगीत सभा में डॉ. मुकेश सक्सेना, टिकेंद्रनाथ चतुर्वेदी, श्री मनीष शर्मा, अनूप मोघे, श्रीमती स्मिता महाजनी, सुजल जैन, सुश्री वर्षा मित्रा एवं सुश्री सौम्या शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कलाकारों को साज संगति संजय देवले, अविनाश महाजनी, संजय राठौर एवं सुश्री वर्षा मित्रा प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने संगीत एवं श्रीकृष्ण भक्ति में रुचि रखने वाले संगीतप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।