ग्वालियर। शहर में यातायात एवं आवागमन को सुगम बनाने तथा मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम की मदाखलत टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जिसके अंतर्गत पिंटू पार्क एवं गोला का मंदिर पर यातायात को अवरुद्ध कर रहे 18 ठेले जप्त किये तथा 2 गुमटी हटाई गई। इसके साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गई कि अगर द्वारा सड़क पर ठेले लगाए या दुकानों के बाहर सामान रखकर यातायात को अवरुद्ध किया तो कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत अमला एवं पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।