सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से, दीप उत्सव का आयोजन होगा, निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

ग्वालियर। सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित होगा। अभियान के तहत जिले में भी विभिन्न आयोजन किए जायेंगे। अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर को बैजाताल सहित डबरा एवं भितरवार में दीप जलाकर  आयोजन किया जायेगा। इसमें शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों के साथ जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अभियान के तहत महाराज बाड़े पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित की जायेगी। 
सेवा संकल्प अभियान का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शनिवार को गूगल मीट से जिले के अधिकारियों के साथ अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा की और सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान के तहत सौंपी गई जवाबदारी का मुस्तैदी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज में “बच्चों के सपनों का भारत” विषय पर 7 से 10 दिन तक ड्रॉइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। ड्रॉइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जायेंगे। यह आयोजन शासकीय एवं निजी स्कूल व कॉलेजों में भी आयोजित किया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी जिले की कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।  अभियान के तहत जिले में अपना घर, मोहल्ला, गाँव, स्कूल, कार्य स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर समाज के सभी वर्गों के साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान के पहले एवं बाद में फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य भी कराया जायेगा। समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, एडीएम अनिल बनवारिया, एडीएम सी बी प्रसाद सहित जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
 

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->