श्री सतपाल महाराज का त्रिदिवसीय जन्म उत्सव रविवार से, निकलेगी आध्यात्म जागरण यात्रा

ग्वालियर। मानव धर्म प्रवर्तक सदगुरु देव सतपाल महाराज का 75वां जन्म उत्सव मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। यह जानकारी पं रामबाबू कटारे ने देते हुये बताया कि संस्था की ग्वालियर शाखा द्वारा साध्वी हरीशा बाई के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम ग्राम खेरिया में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया है जिसमें अनेक तीर्थ धाम से पधारे संत महात्माओं का सत्संग होगा। सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा सारथानन्द मुख्य वक्ता होंगे।
जन्म उत्सव समारोह का शुभारंभ रविवार 6 सितंबर को सुबह आठ बजे से आध्यात्म जागरण यात्रा के शुभारंभ से होगा। यात्रा को साडा के अध्यक्ष बरिष्ट राजनेता और समाजसेवी  अशोक शर्मा सुबह आठ बजे श्री हंस विभू आश्रम तानसेन मार्ग से धर्म ध्वजा दिखा कर रवाना करेंगे। यात्रा तानसेन मार्ग से हजीरा चैक, चार शहर का नाका, सागर ताल मार्ग से होती हुई ग्राम खेरिया पहुंचेगी। जहां सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह के दूसरे दिन ग्राम खेरिया आश्रम में सुबह नौ बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए किया गया है। समिति की ओर से राजेश बंसल, दयाल जोशी, मुरारीलाल राजपूत, रमेश भाई, गौरव गुप्ता, जयंत सर्वटे, राजेन्द्र पटवा, अंकित पटवा एवं खेरिया के सरपंच सतवंत यादव आदि ने सभी आध्यात्म प्रेमियों से समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->