sandhyadesh

परशुराम जयंती पर निकला चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत

ग्वालियर। रविवार को परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के मंदिरों में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। वहीं एक चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। चल समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी रथ पर सवार थे। 
परशुराम जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान परशुराम के मंदिरों में उनका अभिषेक किया गया, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर भी लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान चक्रधर के दर्शन किए। शाम के समय ब्राह्मण समाज ने चल समारोह निकाला। इसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और भगवान के भजनों पर नाचते-झूमते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
यह चल समारोह शहर के फूलबाग मैदान से शुरू हुआ, जो फूलबाग चौपाटी, सिंधिया कन्या विद्यालय, पड़ाव तिराहा, तानसेन चौराहा और गांधी रोड से होते हुए आकाशवाणी चौराहा पहुंचा, जहां से यह परशुराम चौक पर पहुंचकर समाप्त हुआ। चल समारोह के मार्ग में समाज के लोगों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भगवान परशुराम की जय जयकार के नारे लगाए। समारोह में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी लगातार गश्त करते रहे।

posted by Admin
83

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->