sandhyadesh

अक्षय तृतीया पर हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, 73 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ग्वालियर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ग्वालियर जिले में डबरा स्थित मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना के अंतर्गत विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर 73 जोड़ों ने अपने रीति-रिवाजों एवं निकाह की परंपराओं के अनुसार दाम्पत्य सूत्र में बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इन विवाहों में 67 हिंदू मान्यताओं के अनुसार व 4 विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार सम्पन्न हुए। साथ ही 2 निकाह भी इस आयोजन में हुए। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह व निकाह कराए जाते हैं। 
कार्यक्रम में प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। साथ ही नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि यह योजना सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। आयोजन में हिंदू, बौद्ध एवं मुस्लिम परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह एवं निकाह की रस्में संपन्न कराई गईं। प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। नवदंपतियों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। जनपद पंचायत डबरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ऊषा शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति कन्या 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसमें से 49 हजार रुपए की राशि सीधे नव दम्पत्तियों को उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही 6 हजार रुपए आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->