जेसीआई का 35वाँ ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं अद्वितीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
जेसीआई ग्वालियर का प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय कार्यक्रम 35 वाँ ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं "अद्वितीय युवा प्रतिभा" सम्मान समारोह होटल "रैडिसन" में आयोजित किया गया । यह अलंकरण संस्था द्वारा वर्ष 1992 से प्रतिवर्ष अनवरत दिया जा रहा है ।
इस अवसर पर जयभान सिंह पवैया जी ( अध्यक्ष , राज्य वित्त आयोग, मुख्य अतिथि ), जे एफ एस लक्ष्मण शर्मा (नेशनल चेयरमैन , नेशनल फ्लैगशिप प्रोग्राम , विशिष्ठ अतिथि), जेसी अमृता शर्मा (अध्यक्ष मण्डल 6), जेसी सागर अग्रवाल (मंडल उपाध्यक्ष ) मुख्य रूप में उपस्थित रहें । चेयरमेन ग्वालियर रत्न अलंकरण समिति जेसी अभिनव सिंघल द्धारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के द्धारा ग्वालियर शहर की प्रतिभाओं को समाज के सामने लाकर सम्मानित करना है । यहाँ से चुने गए "ग्वालियर रत्न" को राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया गया है । विगत 35 वर्षो से "जेसीआई ग्वालियर" इस कार्यक्रम का निरंतर सफलता पूर्वक आयोजन कर रहा है । इस कार्यक्रम की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता ग्वालियर वासियों में अपना विशिष्ट स्थान रखती है । इस गरिमामयी कार्यक्रम में 30 सदस्यीय निर्णायक मंडल एवं ग्वालियर रत्न जजिंग कमेटी के चेयरमेन अमित सांघी (आईपीएस, डीआईजी, ग्वालियर रेंज ) के मार्गदर्शन में निम्न विजेताओं का चयन किया गया|
A . ग्वालियर रत्न अलंकरण :- निशा शर्मा जी ( व्यक्तिगत विकास एवं उपलब्धि , केटेगरी – 9 )
B. अद्वितीय युवा प्रतिभा : -
1. श्रृष्टि गोयल जी ( शिक्षा एवं शैक्षणिक नेतृत्व , केटेगरी – 3 )
2. डॉक्टर रजत लोहिया जी ( चिकित्सा शिक्षा /सेवा , केटेगरी – 10 )
3. ज्योति दोहरे जी ( संस्कृति एवं सांस्कृतिक क्षेत्र , केटेगरी – 4 )
4. क्रांति देवी आर्य जी ( मानवता एवं समाजसेवा , केटेगरी – 7 )
5. मोली तिवारी जी ( राजनैतिक , वैधानिक एवं शासकीय सेवा , केटेगरी – 2 )
6 . नम्रता सक्सेना जी ( विश्व शांति एवं मानव अधिकार , केटेगरी – 6 )
7 . अमन निगम जी ( व्यापार आर्थिक एवं उद्यम , केटेगरी –1 )
उक्त विजेताओ को मुख्य अतिथि श्री जयभान सिंह पवैया जी ( अध्यक्ष , राज्य वित्त आयोग ) एवं विशिष्ट अतिथि जे एफ एस लक्ष्मण शर्मा जी (नेशनल चेयरमैन , नेशनल फ्लैगशिप प्रोग्राम ) द्धारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अध्याय की वार्षिक पत्रिका "आस्था" का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्धारा किया गया । अतिथियों ने आस्था सम्पादक जेसी जेसी धर्मेंद्र गुप्ता व उनकी टीम के अथक प्रयासों की प्रशंसा की ।
18 अप्रैल 1965 को जेसीआई ग्वालियर अध्याय की स्थापना की गई थी । आज इस अवसर पर अध्याय द्धारा अपना 62 वां स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया । जिसमे अध्याय के पूर्व अध्यक्षगण जेसी प्रदीप शर्मा , जेसी सुधीर वाजपेयी , जेसी संदीप अग्रवाल , जेसी नितिन माँगलिक , जेसी साकेत गुप्ता , जेसी प्रकाश लोकवानी , जेसी अजय मित्तल , जेसी रमेश श्रीवास्तव , जेसी संदीप जैन , जेसी सलिल गुप्ता , जेसी दीपक बंसल , जेसी मानव मेहरा , जेसी नवीन कोठारी , जेसी नीरज मंगल , जेसी वरूण अग्रवाल , जेसी जितेंद्र जाजू , जेसी मुकेश कुमार जैन , जेसी रिंकेश अग्रवाल , जेसी नीलेश बिंदल , जेसी राहुल गुप्ता , जेसी लक्ष्मण शर्मा , जेसी अजीत गुप्ता , जेसी रीतेश अग्रवाल , जेसी दीपांश गुप्ता , जेसी आनंद शर्मा , जेसी अभिनव सिंघल का सम्मान अध्याय अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल द्धारा किया गया ।
संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी जेसी प्रदीप अग्रवाल द्धारा बताया गया कि इस अवसर पर अध्याय अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल , मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल , निवर्तमान अध्यक्ष जेसी अभिनव सिंघल , लेडी जेसीविंग चेयरपर्सन जेसीरेट शिवानी अग्रवाल , सचिव जेसीरेट मन्नत कामरा व बड़ी संख्या में जेसी , जेसीरेट , जेसीलेट्स व शहर व संभाग के सम्मानीय नागरिक उपस्तिथ थे ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के कन्वीनर पूर्व अध्यक्ष जेसीआई सीनेटर जेसी वरुण अग्रवाल जी , प्रभारी उपाध्यक्ष जेसी सुमित सिंघल , कार्यक्रम संयोजक जेसी विपुल रजवाड़े , कार्यक्रम उपसंयोजक जेसी अंकुर बंसल एवं जेसी तरुण बंसल थे । कार्यक्रम का सफल संचालन जेसी रीतेश अग्रवाल / लेडी जेसी स्नेहा अग्रवाल द्धारा किया गया ।