sandhyadesh

विधायक प्रीमियर लीग एक मई से, 22 तक जमा होंगे फार्म

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्त्वाधान में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई 2026 से एम.एल.बी कॉलेज मैदान पर किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 19 वाडों की टीमें भाग लेंगी। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल को शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी ग्वालियर पर किये जा सकेंगे।
यह मिलेंगे पुरस्कार
वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट की जानकारी देते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्कूटी दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही सभी टीमों के खिलाड़ियों को आयोजन समिति द्वारा टी-शर्ट प्रदान की जायेगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 मई को शाम 6 बजे एम.एल.बी.काॅलेज के मैदान पर होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह हैं टूर्नामेन्ट के नियम
1. यह टूर्नामेन्ट नॉकऑउट आधार पर खेला जायेगा ।
2. टूर्नामेन्ट में प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी एवं 01 कोच रहेगा।
3. प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जायेगा ।
4. प्रत्येक टीम को निश्चित समय पर ग्राउण्ड पर पहुँचना अनिवार्य है, देरी की स्थिति में विपक्षी टीम को वॉक ऑवर दिया जायेगा।
5. प्रत्येक मैच में किसी भी परिस्थिति में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार एम्पायर और आयोजन समिति के पास सुरक्षित रहेगा ।
6. खिलाड़ी का 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा का निवासी होना अनिवार्य हैं। टीम में सभी खिलाड़ियों का एक की वार्ड का होना आवश्यक है।
7. प्रत्येक खिलाड़ी को अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लायसेंस में से किसी भी एक परिचय पत्र की छायाप्रति प्रवेश फार्म के साथ संलग्न करना अनिवार्य हैं।
8. इस टूर्नामेन्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु कम से कम 16 वर्ष होना अनिवार्य हैं।
9. इस टूर्नामेन्ट में प्रत्येक खिलाड़ी को कलर टी-शर्ट आयोजकों की तरफ से दी जायेगीं, उसके साथ खिलाड़ी को लोअर एवं स्पोर्ट सूज पहनकर खेलना अनिवार्य है।
10. मैच के दौरान प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी।
11. टूर्नामेन्ट के प्रवेश फार्म में सभी खिलाड़ी अपना फोटो संलग्न करेंगे, उस फोटो में तारीख नीचे डली होना अनिवार्य हैं।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 14 जून को
ग्वालियर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जून को संस्कृति गार्डन ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में कक्षा 10 वीं, कक्षा 12 वीं एवं सी.बी.एस.ई के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.सतीश सिकरवार ने दी । मेधावी छात्र-छात्राओं में 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वालों को शामिल किया जाएगा। मेधावी छात्र-छात्राएं फार्म 22 अप्रैल से ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय, लक्की मोबाईल स्टोर गोला का मंदिर चौराहा, पनवाड़ी पोहा छविराम प्लाजा महाराजा काॅम्पलेक्स के सामने दीनदयाल नगर, नमन ऑपटिकल कांग्रेस कार्यालय के नीचे बारादरी चौराहा मुरार, होटल नटराज थाठीपुर चौराहा स्थानों से प्राप्त किए जा सकेंगे तथा फार्म 30 मई तक जमा करने होंगे। फार्म के साथ फोटो एवं अंकसूची की फोटा प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->